संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी 07/3/2026 बिहार के गयाजी स्थित प्रतिष्ठित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के ड्रिल स्क्वायर पर आज उस समय गर्व और उत्साह का माहौल छा गया, जब 281 युवा कैडेट्स ने 'अंतिम पग' पार कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कदम रखा। इस गौरवशाली पासिंग आउट परेड (POP) में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, PVSM, UYSM, AVSM, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान ने बतौर मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी शिरकत की।
शक्ति और जज्बे का प्रदर्शन---
समारोह के दौरान 28वीं पासिंग आउट परेड में कुल 281 अधिकारी कैडेटों को कमीशन प्रदान किया गया। इनमें शॉर्ट सर्विस कमीशन तकनीकी (SSC Tech) पुरुष-64वें कोर्स के 253 और महिला-35वें कोर्स की 28 जांबाज अधिकारी शामिल हैं। अकादमी के आदर्श वाक्य "शौर्य, ज्ञान, संकल्प" को आत्मसात करते हुए इन अधिकारियों ने कठिन प्रशिक्षण के बाद सेना की मुख्यधारा में प्रवेश किया। परेड की सलामी लेने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने नव-नियुक्त अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा
"वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति विश्वास और जिम्मेदारी की प्रतिज्ञा है। बदलती युद्ध परिस्थितियों में खुद को ढालें और अपनी कमान पद से नहीं, बल्कि अपने चरित्र की मजबूती और निस्वार्थ सेवा से अर्जित करें।
उन्होंने अधिकारियों को नवाचार अपनाने और राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। अकादमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर एकेडमी अंडर ऑफिसर कुलदीप (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर)।
स्वर्ण पदक:- बटालियन अंडर ऑफिसर अस्विन किरुपाई (मेरिट में प्रथम)।
रजत पदक:- एकेडमी अंडर ऑफिसर कुलदीप (मेरिट में द्वितीय)।
कांस्य पदक:- बटालियन कैडेट एडजुटेंट चरण जी वी (मेरिट में तृतीय)।
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर:- समग्र रूप से चैंपियन 'गुरेज़ कंपनी' को प्रदान किया गया।

Post a Comment