⚡ ब्रेकिंग News

नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी ! मुख्य आरोपी गिरफ्तार ,दवा,एवं अन्य नाम पर चल रहे नेटवर्किंग की भी जांच शुरू...



ATH NEWS 11:-रोहतास जिले में नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर निवेश के बहाने करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सासाराम पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर पैसे निवेश करवाता था।


गुरुग्राम के फ्लैट से हुई गिरफ्तारी--–


पुलिस के अनुसार, आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर-85 स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। यह मामला सासाराम नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है, जहां नेटवर्किंग कंपनी और एक ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से लोगों से बड़ी रकम की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।


हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफे का देता था लालच---


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ला निवासी कामेश्वर प्रसाद कश्यप के 40 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार कश्यप के रूप में हुई है।

पीड़ितों के अनुसार, आरोपी myadapool.net और टीसीएल आडा नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करता था। वह हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफा देने का दावा करता था और भरोसा दिलाता था कि यदि पैसा वापस नहीं मिला तो जमीन या पूरी पूंजी लौटा दी जाएगी।


लोगों को जोड़ने के लिए कराए जाते थे सेमिनार---


जानकारी के मुताबिक, आरोपी और उसकी टीम निवेशकों को जोड़ने के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार भी आयोजित करती थी। इस गिरोह में आरोपी की पत्नी अमृता कश्यप, भाई राकेश कुमार कश्यप, खुशबू कश्यप और राजू कश्यप के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।


करीब दो करोड़ रुपये की ठगी का आरोप----


पीड़ितों का आरोप है कि सासाराम और आसपास के कई लोगों से लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। इस मामले में पहले ही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।


तकनीकी जांच के बाद पुलिस की कार्रवाई---


मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा था। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर रोहतास पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।


पुलिस की लोगों से अपील--–


पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना या कोई भी दवा एवं अन्य नेटवर्किंग में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें और बिना सत्यापन के किसी के झांसे में न आएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...