महराजगंज:-जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट से जुड़े गंभीर आरोपों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह और उ0नि0 सुनील सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अजय गौड को बरगदवा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?--
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से संपर्क किया और उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। इसके बाद बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता को परिजनों को जानकारी देने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और करीब 3 वर्षों तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने पीड़िता से ₹10,000 नकद और सोने के आभूषण भी हड़प लिए।
पुलिस की कार्रवाई---
थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 80/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं व 67A आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी टीम--
इस कार्रवाई में उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 अनिकेत सिंह, उ0नि0 अंजनी कुमार, हेड कांस्टेबल इन्दल चौहान और राजेश कुमार यादव की अहम भूमिका रही।
क्षेत्र में चर्चा और सतर्कता---
घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले की व्यापक चर्चा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धमकी या ब्लैकमेलिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दे।
प्रभारी महराजगंज
कैलाशसिंह.

Post a Comment