संपादक डॉ मादन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे 'टॉप-10 अपराधियों की धर पकड़' अभियान के तहत गया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। परैया थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी दीपक रवानी उर्फ रवीन्द्र रवानी को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, दो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई----
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुद्ध परैया स्थित दीपक रवानी के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दीपक ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे खदेड़कर दबोच लिया।निशानदेही पर सहयोगियों की गिरफ्तारी दीपक रवानी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने लूट की एक हालिया घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के नाम उजागर किए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पिंकू पासवान थाना चंदौती को गिरफ्तार किया। राजेश यादव उर्फ मुन्नी यादव थाना गुरारू को गुरारू पुलिस के सहयोग से 02 देशी कट्टा और 06 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
बरामदगी का विवरण:-
हथियार 01 लोडेड पिस्टल, 02 देशी कट्टा।
गोला-बारूद 07 जिंदा कारतूस।
वाहन 01 मोटरसाइकिल।
अपराधिक इतिहास---
गिरफ्तार दीपक रवानी एक शातिर अपराधी है, जिस पर गया और नवादा जिले के विभिन्न थानों परैया, गुरारू, कोतवाली, मगध विश्वविद्यालय और नारदीगंज) में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के 12 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था।

Post a Comment