कर्नल आर मदन मोहन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11GROUP:-आज दिनांक 2/3/2026 को मगध यूनिवर्सिटी के प्रांगण में गयाजी (बिहार) देश सेवा और राष्ट्र निर्माण का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए सेना भर्ती कार्यालय (ARO), गया द्वारा एक विशाल भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 5 मार्च से 20 मार्च 2026 तक बोधगया स्थित मगध यूनिवर्सिटी मैदान में आयोजित होगी। सेना भर्ती कार्यालय गया के निदेशक, कर्नल आर. मदन मोहन ने बताया कि इस रैली में बिहार के 11 जिलों अरवल, औरंगाबाद, गया, जमुई, रोहतास, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, नालंदा, नवादा और शेखपुरा के शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।
वहीं, बिहार और झारखंड राज्य के सभी जिलों की शॉर्टलिस्ट की गई महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती 17 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। नियमों में बड़ा बदलाव
इस बार की भर्ती प्रक्रिया में एक विशेष सुधार किया गया है। यदि किसी उम्मीदवार ने यदि किसी उम्मीदवार ने अग्निवीर की दो अलग-अलग श्रेणियों के लिए आवेदन किया है, तो भी उन्हें केवल एक ही शारीरिक भर्ती रैली और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। यह कदम उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उठाया गया है।
प्रशासनिक तैयारियां और समन्वय रैली के सफल संचालन के लिए कर्नल आर. मदन मोहन ने गयाजी के जनपद पदाधिकारी शशांक शुभांकर एस एस पी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के साथ समन्वय बैठक की। प्रशासन ने रैली के दौरान निम्नलिखित व्यवस्थाओं का आश्वासन दिया है कड़ी कानून व्यवस्था और सुरक्षा।
प्राथमिक एवं आपातकालीन चिकित्सा सहायता।वर्षा और सर्दी से बचाव के लिए बुनियादी ढांचा।भीड़ नियंत्रण और अन्य प्रशासनिक सहयोग।युवाओं को प्रोत्साहन क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय (बिहार एवं झारखंड ने युवाओं को इस अनूठे अवसर का लाभ उठाने और भारतीय सेना का हिस्सा बनकर गौरवान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया है। सेना द्वारा विभिन्न विद्यालयों और NCC बटालियनों में आउटरीच कार्यक्रमों के जरिए पहले ही जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) में दिए गए समय और निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और रैली स्थल पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें।

Post a Comment