⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है ,पढ़े आखिर मामला क्या है?

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ. श्रवण कुमार की रिपोर्ट





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में जीआर संख्या 1330/08 एवं थाना कांड संख्या 149/08 के अभियुक्त बलियारी गांव निवासी लालमोहन दुबे (पिता – सतनारायण दुबे) के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार सोमवार को चस्पा किया गया।

यह कार्रवाई कांडी थाना के एएसआई विनय माझी द्वारा पुलिस बल के साथ की गई। डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों की उपस्थिति में न्यायालय का इश्तिहार अभियुक्त के घर पर चस्पा किया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...