विश्रामपुर थाना से श्रवण कुमार रवि की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- पलामू जिला क्षेत्र अंतर्गत के रेहला थाना परिसर में आगामी नगर निगम आम चुनाव के परिणाम घोषित होने तथा होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने की।
बैठक में इंस्पेक्टर रामशीष पासवान,जिप सदस्य विजय रविदास, सर्किल ऑफिसर राकेश कुमार तिवारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह,रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ,सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष इमामुलहक,बसपा नेता गोपाल राम, राजद नेता विकास यादव,गुरहा कला पंचायत के मुखिया राधाकृष्ण साव,नगर प्रबंधक प्रभात कुमार,वरिष्ठसमाजसेवी पारसनाथ पाल, समाजसेवी प्रमोद पासवान एवं हाजी जमील खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में चुनाव परिणाम के दिन किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
होली पर्व को लेकर भी विशेष चर्चा हुई।प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।डीजे के उपयोग,जुलूस मार्ग,संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती तथा गश्ती बढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीपीओ ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आमजन के सहयोग से ही शांतिपूर्ण माहौल कायम रखा जा सकता है।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा है।

Post a Comment