⚡ ब्रेकिंग News

पारदर्शिता के साथ वितरण कार्य करने को लेकर दी नसीहत ,आखिर क्यों? आईए जानते हैं खबर के माध्यम से.

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



 


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में आपूर्ति शाखा द्वारा कार्यशाला सह परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) मुकेश तिवारी और शाहिद अंसारी ने क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के साथ सीधा संवाद किया।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य की समीक्षा की। एमओ मुकेश तिवारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही लाभुकों तक पहुँचाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। उन्होंने सभी डीलरों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित ई-केवाईसी को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य दिया, ताकि उपभोक्ताओं को राशन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो।

इस मौके पर बड़ी संख्या में डीलर और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से ब्रजमोहन दुबे, संदीप कुमार (उपाध्यक्ष), बुधन राम, भोला राम, , बिंदु कुमार, कृष्णा राम, राजा राम, रफीक अंसारी, विजय नारायण राम, सुनील कुमार गुप्ता, राजेंद्र पाल, राम नरेश राम, नरेश राम, जगत किशोर चौधरी, राहुल कुमार, अश्विनी तिवारी, राम अवतार राम और ओम प्रकाश दुबे उपस्थित थे।

इसके अलावा रामा, लक्ष्मी, नीतीश, लालती, ब्यूटी, प्रीतम, चंदन, सरस्वती, पूनम, माँ दुर्गा और विजय राघव सहित कई अन्य स्वयं सहायता समूहों के संचालक भी कार्यशाला में शामिल हुए। अधिकारियों ने डीलरों की समस्याओं को भी सुना और पारदर्शिता के साथ वितरण कार्य करने की  दी नसीहत ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...