संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी 25 /2/2026, मनसरवा नाला के विस्तारीकरण एवं पक्कीकरण को लेकर आज समाहरणालय सभागार में बैठक मनसरवा नाला गया नगर निगम में स्थित 18 बडों नालों में एक है जिसकी कुल लम्बाई 3.02 किलोमीटर है। नाला का रूट - इस नाला का बहाव नगर निगम क्षेत्र में मानसरोवर कॉलोनी से होते हुये मधुसुदन कॉलोनी लोयला स्कुल पंत नगर, अशोक विहार, बाईपास, घुंघड़ीटांड, नारायणीमाई पुल, मयूरबिहार कॉलोनी और विष्णुपूरी कॉलोनी, लखनपुरा से होते हुए फलगु नदी के सामानांतर बहते हुऐ ब्रहाम्णी घाट के पास फलगु नदी मे गिरती है। इस नाले से नगर निगम के अन्तर्गत वार्ड सं0-40, 44, 45, 46 एवं कुछ पंचायत क्षेत्र का लगभग 2 लाख आबादी प्रभावित होते है। इस नाला का सफाई नियमित रूप से वार्ड एवं भूगर्व सफाईकर्मी के द्वारा किया जाता है एवं मॉनसून से पूर्व सम्पूर्ण नाले की सफाई लगभग 1600 मानवदिवस एवं मशीन के द्वारा कराया जाता है।
सम्पूर्ण नाला कच्चा होने के कारण सिल्ट कम समय मे ही अत्याधिक भर जाता है, जिसके कारण लगातार सफाई करने की आवश्कयता होती है। सम्पूर्ण नाला का पक्कीकरण करने की आवश्यकता है। ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि मनसरवा नाला के जो पार्ट कच्चे हैं, उसको तेजी से पक्कीकरण करवाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नाला निर्माण के दौरान लेवलिंग अनिवार्य रूप से जांच कर लें, ताकि कही जल जमाव नही हो सके। मनसरवा नाला के रास्ता में जहाँ कही भी अतिक्रमण है, उसको चिन्हित करवाते हुए अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिए हैं। बंगाली आश्रम से विष्णुपद जाने वाली सड़क जो वर्तमान में 5.50 मीटर चौड़ी है। पितृपक्ष मेला में इस सड़क पर ट्रैफिक एवं पैदल यात्रियों का आवागमन काफी ज्यादा रहता है, इसके समाधान के लिये पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण करवाया जा रहा है। जिससे उक्त सड़क अब 7 मीटर की जो जाएगी।
ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि पितृपक्ष मेला 2026 को ध्यान में रखते हुए हर हाल में जुलाई 2026 तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण करवा लिया जाए। साथ ही चौड़ीकरण में बीच सड़क पर आने वाले बिजली खंबो को एकदम साइड में शिफ्ट करवाये ताकि ट्रैफिक मूवमेंट आसान रहे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले आकर्षक साइन बोर्ड जगह-जगह पर लगावे ताकि मोक्ष भूमि का और अधिक प्रचार हो सके। उन्होंने कहां की सड़क पर कहीं भी जल जमाव नहीं हो इसको ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण करवाये, इसे वर्क प्लान में डालते हुए ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार करें। सड़क चौड़ीकरण में नगर निगम के जलापूर्ति पाइपलाइन कहीं क्षतिग्रस्त नहीं हो इसे देखते हुए और गहराई में पाइप लाइन को शिफ्ट करवाये।

Post a Comment