संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-आज दिनांक गयाजी जनपद में 26/2/ 2026 आगामी होली पर्व और शब-ए-बारात के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एस एस पी सुशील कुमार ने समाहरणालय सभागार में शांति समिति के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाइकर्स और अश्लील गानों पर नकेल: सड़कों पर 'लहरिया कट' बाइक चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, टैंपू और ई-रिक्शा में अश्लील गाने बजते पाए जाने पर वाहन जब्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
संवेदनशील इलाकों और छोटी गलियों में बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुबह और लेट रात गश्त बढ़ाई जाएगी।
सोशल मीडिया पर नजर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करने के लिए सोशल मीडिया सेल को अलर्ट पर रखा गया है।
शराबबंदी पर सख्ती बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू रखने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों पर पैनी नजर रहेगी। नागरिक सुविधाओं के लिए अलर्ट मोड।
बैठक में जनपद पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।
मगध मेडिकल और जेपीएन अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी एम्बुलेंस और डॉक्टर तैनात रहेंगे।
बिजली व पानी बिजली विभाग को ढीले तारों लूज़ वायर को ठीक करने और निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। बुडको को शहर में जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
अग्निशमन होलिका दहन के मद्देनजर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पूरी तरह अलर्ट रहेंगी।
नगर निगम को पर्व के दौरान विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। होली आपसी भाईचारे का पर्व है। शांति समिति के सदस्य अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने के लिए प्रेरित करें। विधि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शशांक शुभंकर, जनपद पदाधिकारी, गयाजी
महत्वपूर्ण तिथियां:-
02 मार्च होलिका दहन (मध्य रात्रि)
03 मार्च आतर
04 मार्च मुख्य होली
05 मार्च मटका फोड़ होली
बैठक के अंत में जिला प्रशासन ने सभी गयावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि पर्व को हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष, उप महापौर, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment