⚡ ब्रेकिंग News

गूंजे पुलिस के कदम: होली से पहले फ्लैग मार्च, सुरक्षा का सख्त संदेश .


गूंजे पुलिस के कदम: होली से पहले फ्लैग मार्च, सुरक्षा का सख्त संदेश .



महराजगंज:-आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च मुख्य रूप से पुरैना चौराहा एवं घुघली कस्बे में किया गया, जहां पुलिस बल ने सघन निगरानी करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में शांति और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान कुंवर गौरव सिंह (थाना प्रभारी) ने स्पष्ट कहा कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में लगातार गश्त, सघन चेकिंग एवं निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस की इस सक्रियता से साफ संदेश गया है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी, जबकि कानून का पालन करने वाले नागरिकों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...