⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 किलो डोडा के साथ ट्रक जब्त, पंजाब और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP :-दिनांक 25/2/ 2026 को बाराचट्टी पुलिस को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि झारखंड की ओर से एक ट्रक अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गजरागड़ पुल के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

​चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर ट्रक समेत चालक और उपचालक को दबोच लिया।

​ट्रक में बना था 'सीक्रेट बॉक्स'---

​जब पुलिस ने जब्त ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH-24-A-0013) की गहन तलाशी ली, तो अधिकारी हैरान रह गए। तस्करों ने ड्रग्स छिपाने के लिए ट्रक के टायर के पास एक गुप्त बॉक्स बना रखा था। उस बॉक्स से एक प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई, जिसमें 10 किलोग्राम अवैध डोडा भरा था।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण---

​पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

​गुरमेल सिंह: जिला लुधियाना, पंजाब। ​लक्ष्मण यादव: जिला दरभंगा, बिहार।

​बरामदगी की सूची--

​अवैध डोडा 10 किलोग्राम

​ट्रक  01 (JH-24-A-0013)

​मोबाइल: 01

​पुलिसिया कार्रवाई: इस मामले में बाराचट्टी थाना में कांड संख्या-75/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...