⚡ ब्रेकिंग News

मौसम ने बदली करवट, सर्दी-जुकाम के मरीजों की बढ़ी भीड़.

 



महराजगंज,मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में बदलते तापमान के चलते सर्दी, जुकाम, खांसी और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली के महत्वपूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर देउरवा में ओपीडी के दौरान मरीजों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आदित्य पांडेय के अनुसार, ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बदन दर्द और सिरदर्द से पीड़ित मिले। वहीं कुछ मरीज चर्म रोग की शिकायत लेकर भी पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर करीब दो दर्जन मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार का लाभ मिला।

इस दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करते हुए डॉ. आदित्य पांडेय ने कहा कि मौसम में बदलाव के समय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनें, खानपान हल्का रखें तथा भोजन में सलाद को शामिल करें। सुबह एक गिलास पानी जरूर पिएं और संभव हो तो उसमें नींबू का प्रयोग करें। बदलते मौसम में लापरवाही बरतने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट संजय उपाध्याय, वार्ड बॉय नागेंद्र यादव, लैब टेक्नीशियन कौशल तथा स्टाफ नर्स अंजलि सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

       प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...