⚡ ब्रेकिंग News

मंडल कारा औरंगाबाद एवं बच्चों को सुरक्षित स्थान का प्रधान जिला जज ने किया औचक निरीक्षण.







मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।





औरंगाबाद। आज दिनांक 06/11/2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने आज मंडल कारा, औरंगाबाद एवं बच्चों के सुरक्षित स्थान का औचक निरीक्षण किया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल, किशोर न्याय परिषद के प्रधान दण्डाधिकारी सुशील प्रसाद उपस्थित थे। इसके साथ-साथ पूरे निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक  दीपक कुमार जेलर सरोज कुमार के साथ तमाम जेल प्रशासन उपस्थित रहा। अपने निरीक्षण के दौरान जिला जज के द्वारा प्रत्येक वार्ड में भ्रमण कर बंदियों की स्थिति को जाना उनसे अधिवक्ता के संबंध में, भोजन के संबंध में, एवं जेल की व्यवस्थाओं की संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रधान जिला जज ने आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए जेल प्रशासन को कई निर्देश दिये। प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा जेल प्रशासन को जरूरतमंद बंदियों को मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश ने निरीक्षण के दौरान रसोई घर की व्यवस्था खाने की मीनु की जांच की, एवं जेल प्रशासन को मीनु अनुसार भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रधान जिला न्यायाधीश ने अस्पताल में निरीक्षण किया, एवं वहां उपलब्ध दवाईयों और डॉक्टर के संबध में जानकारी ली उनके द्वारा लीगल ऐड के माध्यम से दी जाने वाली सहायताओं के संबंध में निरीक्षण किया। उनके द्वारा बच्चों को सुरक्षित स्थान बभण्डी का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने कई निर्देश दिया। ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कोई प्रतिकूल नही पड़े। इसके अतिरिक्त कई अन्य निर्देश बच्चों के सुरक्षित स्थान के अधीक्षक राजू कुमार को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...