⚡ ब्रेकिंग News

दीपावली-छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा, भिटौली पुलिस ने संभाली कमान.


 


महराजगंज। दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना भिटौली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने उपस्थित लोगों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 62 गांवों में 140 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। ऐसे में सभी पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने और शांति व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने तथा डीजे साउंड निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की सख्त हिदायत दी। साथ ही त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने देने की बात कही।

बैठक में चौकी प्रभारी, ग्राम सभाओं के सम्मानित प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं दुकानदार मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।

पुलिस का संदेश साफ है—त्योहार खुशियों के साथ मनाएं, नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

    प्रभारी महराजगंज 

       कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...