संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-गया पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का एक 5G स्मार्टफोन और बच्चे की चांदी की पायल बरामद की गई है।
प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में पकड़ा गया आरोपी---
घटना 01 नवंबर 2026 की है। रेसुब (RPF) पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01/ए हावड़ा छोर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ नजर आया। शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई और उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ।
तलाशी में हुआ सामान बरामद--==
पकड़े गए आरोपी की पहचान जासिम खान (उम्र 22 वर्ष, पिता- सलीम खान, निवासी- ग्राम उचौली, थाना- मदनपुर, जिला- औरंगाबाद, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बिना टिकट रेलवे स्टेशन में घुसा था और यात्रियों के सामान की चोरी करता है।
बरामदगी:-
दाहिने जेब से: एक चालू हालत का रेडमी 5G टचस्क्रीन मोबाइल फोन (बिना सिम कार्ड के)।
बाएं जेब से: एक छोटे बच्चे के पैर की चांदी जैसी सफेद धातु की पायल (वजन लगभग 10 ग्राम)।
बरामद मोबाइल और पायल की कुल अनुमानित कीमत 25,000 रुपये आंकी गई है।
जीआरपी को सौंपा गया मामला---
रेसुब पोस्ट गया के उप-निरीक्षक सत्येंद्र कुमार द्वारा तमाम कानूनी औपचारिकताओं और कार्रवाई के बाद आरोपी को जब्त सामान और दस्तावेजों के साथ राजकीय रेल पुलिस (GRP) गया को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया।
इस मामले में जीआरपी गया द्वारा कांड संख्या 272/26, दिनांक 01/11/2026, अंतर्गत धारा 317(5) B.N.S के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संयुक्त कार्रवाई से गयाजी जंक्शन पर सक्रिय चोरों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment