⚡ ब्रेकिंग News

'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' का दिखा असर,सोने के मंगलसूत्र और तीन मोबाइल के साथ चार शातिर महिला चोर गिरफ्तार।






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-​डीडीयू मंडल पूर्व मध्य रेल पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेसुब (RPF) पोस्ट गया और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गया रेलवे स्टेशन पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली चार शातिर महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 1 लाख रुपये मूल्य का एक सोने का मंगलसूत्र और 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

​संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गईं चारों आरोपी महिलाएं...

​रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 (दिल्ली छोर) पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और गश्त कर रही थी। इसी दौरान चार महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

​महिला आरक्षियों द्वारा जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:-

​एक अदद पीली धातु का सोने का मंगलसूत्र (वजन:- 8.30 ग्राम, अनुमानित कीमत: 1 लाख रुपये)

​03 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन

​कड़ाई से पूछताछ करने पर महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह सभी सामान रेल यात्रियों से चुराए हैं।

​पटना की रहने वाली हैं सभी गिरफ्तार आरोपी

​पकड़ी गई चारों महिला शातिर चोर पटना जिले की रहने वाली हैं, 

 नाम और पता -

​सायरा खातून (उम्र- 55 वर्ष), पति- मो० रहीम, निवासी- दरगाह पर मुसललमपुर हाट, थाना- सुल्तानगंज, जिला- पटना (बिहार)।

​समीमा खातून (उम्र- 50 वर्ष), पति- मो० इस्माइल, निवासी- दरगाह पर मुसललमपुर हाट, थाना- सुल्तानगंज, जिला- पटना (बिहार)।

​नजिया खातून (उम्र- 45 वर्ष), पति- मो० अख्तर, निवासी- दरगाह पर मुसललमपुर हाट, थाना- सुल्तानगंज, जिला- पटना (बिहार)।

​रजिया खातून (उम्र- 40 वर्ष), पति- मो० मुमताज, निवासी- दरगाह पर मुसललमपुर हाट, थाना- सुल्तानगंज, जिला- पटना (बिहार)। ​जीआरपी थाना गयाजी में मामला दर्ज ​मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों महिलाओं को राजकीय रेल थाना (GRP) गयाजी के सुपुर्द किया गया। रेसुब पोस्ट गयाजी के उनि इन्द्र कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर जीआरपी थाना गयाजी में कांड संख्या 277/2026, अंतर्गत धारा 317 (5), 03(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और इनके अन्य आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।

​संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल ऑपरेशन में रेसुब पोस्ट गयाजी के उनि इन्द्र कुमार, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, विकाश कुमार, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, रौशन कुमार, अपराध आसूचना शाखा के सउनि अनिल कुमार चौधरी, बिपिन कुमार, सिपीडीएस गया के उ0नि0 मुकेश कुमार, तथा राजकीय रेल थाना गया के पु.अ.नि पप्पू पासवान, महिला हवलदार चन्दा देवी, और महिला सिपाही सुमिता कुमारी व सबनम कुमारी की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...