⚡ ब्रेकिंग News

राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 06 नवम्बर तक औरंगाबाद में.





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 03/11/2026 खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 04 नवम्बर से 06 नवम्बर 2026 तक अनुग्रह इंटर विद्यालय (गेट स्कूल) खेल मैदान औरंगाबाद में किया जा रहा है।


प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन दिनांक 04 नवम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला पदाधिकारी   अभिलाषा शर्मा द्वारा उद्घाटनकर्ता-सह-मुख्य अतिथि के रूप में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों की विद्यालय फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी तथा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला खेल पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी द्वारा लगातार आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान खेल मैदान की तैयारी खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं, आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।


जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...