झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी सुदर्शन राम पिता गोपाल राम उम्र 52 वर्ष का मंगलवार की रात 10:00 बजे अचानक निधन हो गया। वह बिल्कुल स्वस्थ हालत में भोजन करके सोने गया था। दो बार हिचकी आई एवं तुरंत प्राणांत हो गया। बेहद मिलनसार मृदु भाषी एवं समाजसेवी युवक के निधन से पूरे गांव के लोग मर्माहत हैं। किसी भी सामाजिक कार्य या किसी की हारी बीमारी विपत्ति काल में उसकी मदद करने वाले युवक के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे गांव के लोग स्तब्ध हैं। सब लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि आखिर एकदम से ऐसे कैसे हो गया। लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पत्नी मीरा देवी व बहू का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि एकलौता पुत्र दिलीप यहां कहीं काम नहीं मिलने के कारण घर से पलायन करके गुजरात में मजदूरी कर रहा है। जिसे आखिरी समय में ना तो पिता से मुलाकात हो सकी और ना ही वह पिता को मुखाग्नि दे सका। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ के मुक्तिधाम में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के भतीजे अभिषेक ने मुखाग्नि दी। समाजसेवी युवक के निधन को लेकर कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार पीआर सिन्हा, राम रंजन, हरिनाथ चंद्रवंशी, कृष्णा राम, संजय सिन्हा, कृपा निधान, प्रियव्रत,लव सिन्हा सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।

Post a Comment