⚡ ब्रेकिंग News

सड़क दुर्घटना क़ी रोक थाम के लिए प्रशासन सख्त।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर रोकथाम और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को सख्ती दिखाई। महुली मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए अंचलाधिकारी की उपस्थिति में स्थल का निरीक्षण किया गया। वहीं, सोनपुरवा और डेमा गांव के सामने  मुख्य सड़क पर मवेशी बांधकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। प्रशासन ने संबंधित लोगों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि भविष्य में सड़क पर दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, महुली मोड़ पर सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने तथा सड़क पर आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक स्थिति का जायजा लेना था। दूसरी ओर, सोनपुरवा में मुख्य सड़क पर मवेशी बांधकर रास्ते को बाधित किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया।

गौरतलब है कि सड़क पर मवेशी बांधकर अतिक्रमण किए जाने से संबंधित खबर रविवार को भी प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार एवं कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। प्रशासन की इस पहल से सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होने की समस्या पर ध्यान गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मुख्य सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर मवेशी न बांधें तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने नहीं करें ना ही सड़क पर अतिक्रमण  करें अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...