मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 31/10/2026 पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह कुटुम्बा प्रखंड के विभिन्न गांवों के किया दौरा। दौरा के दरम्यान मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया।गोडीहा सरईबार निवासी अकेंद्र कुमार सिंह के 27 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार सिंह का आकस्मिक निधन होने के उपरांत शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए।मृतक प्रेम कुमार सिंह अहमदाबाद में एल एण्ड की कम्पनी में कार्यरत थे।
सरईबार गांव निवासी मुखमुल सिंह के 40 वर्षीय पुत्र रिंकू सिंह का निधन अचानक पेट में दर्द होने के कारण मृत्यु हो गई। उसके उपरांत पूर्व सांसद ने दुखी परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया।
कंठी बिगहा गांव निवासी बबन सिंह पिता स्वर्गीय रघुनंदन सिंह उम्र 45 वर्ष बिजली से मोटर चलाने के क्रम में मृत्यु होने एवं कंठी बिगहा गांव में ही नीतीश सिंह पिता यमूना सिंह को रावलकिला में अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु उपरांत पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट किया ।
पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के इस दौरा में शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात और शोक संवेदना प्रकट में मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं तेलहारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आकाश सिंह ने भी शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट किया।

Post a Comment