दिनारा (रोहतास) बद्रीनारायण महाविद्यालय इंदौर दिनारा रोहतास के एनएसएस इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती एवं "आधुनिक भारत के नवनिर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी सह जयंती समारोह का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर राजदेव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सरोज कुमार गुप्ता ने की। इस मौके पर उपस्थित शिक्षाकर्मियों, विद्यार्थियों सहित एनएसएस स्वयंसेवकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता एवं संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार गुप्ता ने देश के नवनिर्माण के क्षेत्र में सरदार पटेल के किए गए योगदानों को बेजोड़ एवं बेमिसाल बताया। उन्होंने भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार पटेल को स्वतंत्रता संग्राम का अप्रतिम योद्धा बताते हुए 565 देशी रियासतों को भारत में विलय कराने एवं देश की एकता एवं अखंडता के क्षेत्र में उनके योगदानों को अतुलनीय बताया। साथ ही उनके अद्भुत शौर्य पराक्रम एवं कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें नई पीढ़ियां के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्राचार्य राजदेव सिंह ने विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों से सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन आदर्शों एवं जीवनमूल्यों से सीख लेते हुए देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने का आह्वान किया। मौके पर प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर दीपक कुमार, प्रोफेसर सतीश कुमार सिंह, उमा प्रसाद,सीमा कुमारी, शशांक कुमार, सूरज कुमार, श्वेता कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, रौशनी कुमारी, अंतिमा कुमारी, प्रीति कुमारी, डिंपल कुमारी, कंचन कुमारी आदि मौजूद थे।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बी.एन.कॉलेज इंदौर में पटेल जयंती एवं संगोष्ठी आयोजित.
ATH NEWS 11
0

Post a Comment