झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ के जंगल में कुछ लोग तम्बू लगाकर रह रहे तभी कुछ ग्रामीणों को इन लोगों पर संदेह हुआ क्योंकि उन लोगों के द्वारा जंगल में जाल के सहारे 16 भेड़ और चार बकरी रखे हुए जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कांडी पुलिस को दिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रह रहे तम्बू लगाकर सभी कांडी थाना लाया गया। जिसमें पुलिस ने कांड संख्या 118/26 के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया है। यह मामला 27 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घूरपुर गांव निवासी मोहम्मद हैदर (60 वर्ष), पिता मोहम्मद जौहर खान; फरजान (55 वर्ष), पति मोहम्मद हैदर; तथा सोनिया जाट (30 वर्ष), पति अब्दुल खान के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment