मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 29/10/2026 माली थानाक्षेत्र के परमेश्वरी गांव से एक उजला रंग के रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यू डब्ल्यू डी 20एजी 8217 स्कार्पियो को शराब लदा पकड़ा। गाड़ी के तलाशी के दौरान उसमें से भारी मात्रा में विभिन्न कम्पनी के अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
18 कार्टून रायल एस्टैग सभी कार्टून में 750 एम एल बारह बोतल कुल 162 लीटर।
25 कार्टून रायल एस्टैग सभी कार्टून में 375 एम एल 24 बोतलें कुल 225 लीटर।
तीन कार्टून किंगफिशर सभी कार्टून में 500 एम एल के 24 बोतलें कुल 36 लीटर। सभी मिलाकर कुल 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
इस अभियान में थानाध्यक्ष संजीत राम,एस आई टुनटुन पासवान, एएसआई बब्लू उरांव, सशस्त्र बल एवं सहयोग में 112 के टीम भी शामिल थे। पुलिस के भनक पाकर शराब तस्करों ने गाड़ी छोड़कर भाग गए। इस शराब बरामदगी के माली थाना कांड संख्या 205/26 दर्ज कर विधि सम्मत कारवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि जांच अभियान चलाया जा रहा था, इसी बीच सूचना मिली कि एक उजला रंग के स्कार्पियो से शराब आ रहा है। तत्काल स्कार्पियो घेराबंदी कर पकड़ने के क्रम में गाड़ी छोड़कर तस्कर फरार हो गया। माली थानाध्यक्ष के सतर्कता से थानाक्षेत्रों में लगातार शराब बरामदगी हो रहा है, जिससे शराब तस्करों में दहशत का माहौल कायम है।

Post a Comment