मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 31/10/2026 जिला विधिज्ञ संघ में कार्यसमिति का महत्वपूर्ण बेठक आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और संचालन महासचिव जगनरायण सिंह ने किया। मीडिया प्रभारी सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, सामुहिक स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना लम्बित रहने पर कड़ी आक्रोश प्रकट किया गया। तथा कहा गया कि इन मांगों के लेकर अधिवक्ताओ की एक टीम मांगपत्र बनाकर जिलाधिकारी को सौपेगें। क्योंकि अधिवक्ता समाज के वह प्रहरी है जो दुसरे के अधिकारों के रक्षा के लिए स्वयं खड़ा रहता है। जिला विधिज्ञ संघ के साफ-सफाई में और तेजी लाने की बात कही गई है। अधिवक्ता कल्याण और सुविधा बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया है। पुराने अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक सामान और लकड़ी को बिक्री की सहमति जताई गई है। निर्माण कार्य में और तेजी लाने की बात कही गई है, सुरक्षा के मद्देनजर अधिवक्ता पोशाक में कोर्ट करने की आग्रह की गई है।
इस अवसर पर जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के कार्यसमिति से गिर्जेश सिंह,उदय कुमार सिन्हा, यमुना प्रसाद सिंह,अशोक कुमार सिंह, देवी नंदन सिंह, सियाराम पांडेय, अनील आशुतोष, महेश प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार सिंह,संत सिंह, पवन कुमार सिंह,अनील कुमार सिन्हा, चंद्रकांता कुमारी, योगेश मिश्रा,बबन कुमार सिंह, विनय द्वेवैदी, लक्ष्मी कांत उपाध्याय,इम्तियाज अंसारी, कमलेश कुमार सिंह, अखिलेश ठाकुर, सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment