⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित.







मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद।आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशन में निर्धारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। उक्त के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति भवन में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान प्रकट किया गया। तत्पश्चात समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई तथा देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह,अपर समाहर्ता विशेष सैदुल हसन खां,अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण जयप्रकाश नारायण, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद,अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, सभी वरीय उप समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...