⚡ ब्रेकिंग News

लगातार दो दिनों की बारिश से किसानों की धान और आलू की फसल पर संकट, मेहनत पर फिरा पानी.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अर्नब चक्रवात के प्रभाव से पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रखण्ड के हेठार क्षेत्र के किसानों के खेत में खड़ी धान की फसल खेतोँ में हीं हवा व पानी से गिर गए हैं खेतों में पानी भर गया है। बेमौसम बारिश के कारण खेतों में लगी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं आलू की खेती भी प्रभावित हो रही है। लगातार बारिश से खेतों में पानी जमा होने के कारण किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है।

किसानों का कहना है कि पूरे साल कड़ी मेहनत और पूंजी लगाकर धान एवं आलू सहित अन्य दूसरे फसल की खेती की थी। अच्छी फसल होने की उम्मीद थी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब किसान खेतों में जाकर अपनी धान की फसल की स्थिति दिखाते नजर आ रहे हैं। किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है।

इस संबंध में किसान बबलू चंद्रवंशी, भोला मेहता, अखिलेश यादव, जोगेंद्र मेहता, शंकर यादव, सर्जक मेहता और बिजेंद्र मेहता ने बताया कि लगातार बारिश से खेती को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन एवं कृषि विभाग से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।किसानों का कहना है कि खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में यदि फसल बर्बाद होती है तो पूरे साल परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...