⚡ ब्रेकिंग News

बिजली की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- कांडी  थाना क्षेत्र के खरौंधा पंचायत अंतर्गत भुड़वा गाँव में बिजली करेंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक अंकुश श्रीवास्तव की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात 8 बजे की है।इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। वहीं परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अंकुश श्रीवास्तव, पिता  गोविंद बिहारी श्रीवास्तव, मूल रूप से नगर उंटारी थाना क्षेत्र के सरहसताल गांव का रहने वाला था। पिता के निधन के बाद वह अपनी मां के साथ अपने ननिहाल भुड़वा में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात  अंकुश शौच के लिए कोयल नदी किनारे गया था। इसी दौरान रास्ते में कीचड़ होने के कारण वह फिसल कर गिर गया और बगल में बिजली मोटर था वह वहां पर पड़े हुए बिजली करेंट के चपेट में आ गया  जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना के एसआई रवि शंकर मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

इस घटना ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। अंकुश अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसके परिवार में एक 17 वर्षीय बहन और एक छोटा भाई भी है। पिता के पहले ही गुजर जाने के बाद परिवार की उम्मीदें अंकुश पर टिकी थीं। वह परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने वाला सहारा था। अब उसकी असमय मौत के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी उसकी मां के कंधों पर आ गई है।यह परिवार बेहद गरीब और असहाय है।यह परिवार किसी तरह एक झोपड़ी में रहकर जीवन गुजारता है।इस परिवार को अभी तक आवास का भी लाभ नही मिला है।एक तरफ पति को खोने का गम और दूसरी तरफ जवान बेटे की मौत का असहनीय दर्द, मां पर दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं छोटे भाई-बहन के भविष्य को लेकर भी परिवार की चिंता बढ़ गई है। महज 21 वर्ष की उम्र में अंकुश का इस दुनिया से चले जाना परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पाकर पंचायत मुखिया परिखा राम,उप मुखिया रवि कुमार मेहता ,मुन्ना ठाकुर मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांतावना दिये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...