⚡ ब्रेकिंग News

सड़क की पटरी धंसीः पुल पर ट्रेलर का पहिया फंसा, टला बड़ा हादसा.

 


थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP :-बस्ती जिले के लालगंज  में कुआँनों नदी पर बने पुल पर एक बड़ा हादसा टल गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे, कुदरहा से लालगंज की ओर आ रहे एक ट्रेलर का पहिया सड़क की पटरी धंसने से गड्ढे में जा गिरा। ट्रेलर पलटने से बाल-बाल बचा, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।


बताया जा रहा है कि बीती रात हुई भारी बारिश के कारण सड़क की पटरी कमजोर होकर धंस गई थी। इसी वजह से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उसका पहिया गड्ढे में फंस गया।

स्थानीय निवासी नागेंद्र यादव ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के चालक अक्सर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं, जिसके कारण कुदरहा-लालगंज-मुंडेरवा मार्ग पर कई निर्दोष राहगीरों की जान जा चुकी है।कई निर्दोषों की जान जाने की असली जारिया यह है की लोग टुल टेक्स बचाने के चक्कर में मेन रोड हाइवे पकडकर न जाकर लोकल रोड पकडकर जाते है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...