⚡ ब्रेकिंग News

चटनियां पंचायत में सड़क अतिक्रमण हटाने की मांग, उपप्रमुख ने बीडीओ-सह-सीओ को सौंपा आवेदन।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत चटनियां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य एवं कांडी प्रखंड उपप्रमुख नारायण यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय को आवेदन देकर सड़क अतिक्रमण हटाने की मांग की है।


आवेदन में कहा गया है कि चटनियां पंचायत के सुगवादामर टोला में कुछ लोगों द्वारा सड़क पर पत्थर, लकड़ी एवं घेराबंदी कर आवागमन बाधित कर दिया गया है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


आवेदन के अनुसार, संतोष पाल (पिता-स्वर्गीय गणेश पाल), राम निहोरा पाल (पिता-स्वर्गीय रामवृक्ष पाल), विनोद पाल (पिता-स्वर्गीय रघुनी पाल) सहित अन्य लोगों पर सड़क का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है।


उपप्रमुख नारायण यादव ने बताया कि संबंधित सड़क लगभग 35 से 40 कड़ी चौड़ी है। इसके बावजूद अतिक्रमण कर सड़क को संकरा और जर्जर बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से लगभग 150 घरों के लोग आवागमन करते हैं, इसलिए ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से सरकारी अमीन द्वारा सड़क की मापी कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।


इस संबंध में अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर सरकारी अमीन से सड़क की मापी कराई जाएगी। यदि अतिक्रमण पाया जाता है, तो नियमानुसार उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।


इस आवेदन पर चटनियां पंचायत के सुगवादामर टोला के कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर सत्येंद्र पाल, रमेश पाल, विजय पाल,अवध पाल, अखिलेश पाल राकेश पाल विरेंद्र पाल प्रदीप पाल, रविन्द्र पाल,छठन पाल, ओम् पाल, जीतेन्द्र पाल, सहित अन्य लोग भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...