⚡ ब्रेकिंग News

आजादी के महापर्व से एक दिन पहले कुशौरा बाजार में निकाला जाएगा तिरंगा यात्रा.

 



संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.


कलवारी - विकास खंड बहादुरपुर के उमरिया स्थित मरही माता मंदिर परिसर में कलवारी मंडल का मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष लल्लू गिरी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रहे पूर्व जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना एवं भाजपा नेता सतीश सोनकर ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया


मासिक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश सोनकर ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पूरे जिले में 10 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा को जन भागीदारी के साथ सफल बनाया जाए इसी क्रम में कलवारी मंडल में भी 14 अगस्त को कलवारी से कुशौरा बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को आज से इसकी तैयारी शुरू कर देना है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा


इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी, विजय श्याम पांडेय, दुर्गा प्रसाद ओझा, पवन कुमार चौरसिया, सचिन कन्नौजिया, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष सिंह, राम किशोर, दशरथ सहित अन्य कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...