⚡ ब्रेकिंग News

कावारियों का जथा बाबा बैजनाथ धाम देवघर के लिए हुआ रवाना ।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- सावन माह की पावन बेला में रविवार को कांडी प्रखंड के मझिगावां गांव से श्रद्धालुओं का दो दर्जन कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बाबा नगरी देवघर" के जयघोष से पूरा गांव शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह से गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रस्थान से पूर्व श्रद्धालुओं ने गांव का पारंपरिक भ्रमण किया। सबसे पहले गांव के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के स्थान पर पूजा-अर्चना कर गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद देवी धाम मंदिर में पूजा - अर्चना कर सफल, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा का आशीर्वाद मांगा। गांव के बुजुर्गों एवं महिलाओं ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर और शुभकामनाएं देकर विदाई दी। ग्रामीणों ने बाबा बैद्यनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने तथा क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। सावन में देवघर जाकर जलाभिषेक करने की परंपरा को निभाते हुए श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुए।देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं में सत्राजीत मिश्र, अरुण मिश्र, मृत्युंजय चौबे, जितेंद्र चौबे,कुन्दन चौबे, बुद्धिमारायण साह, सुनील यादव, सतीश यादव, मंजेश यादव, महाराज चौधरी, राधेकृष्ण, गोविंद साह सहित कई भक्तों का नाम शामिल हैं। सभी भक्तों को मुखिया पति शंभू नाथ साह ने ईश्वर से कुशल वापसी की कामना कर विदा किया। उपस्थित सभी लोनों ने  "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ सभी की सफल यात्रा एवं सकुशल वापसी की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...