झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय एवं कांडी थाना प्रभारी मो. अशफाक आलम कर्मचारी गणेश चौधरी की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई की गई।
थाना दिवस के दौरान कुल 8 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति एवं सुनवाई के आधार पर निष्पादन कर दिया गया। वहीं शेष 2 मामलों के समाधान के लिए अगली थाना दिवस की तिथि निर्धारित की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर नहीं हो सकेगा, उन्हें नियमानुसार न्यायालय (कोर्ट) भेजा जाएगा।

Post a Comment