एटिएच न्यूज़ ग्रुप ऑफ़ मीडिया :-अकोढी गोला प्रखंड संसाधन केंद्र बीआरसी में गुरुवार को स्थानांतरित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार को भाविनी विदाई दी गई उनका स्थानांतरण मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड में होने पर शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने समारोह पूर्वक सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं के साथ विदा किया विदाई समारोह की अध्यक्षता नवपद स्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन एवं बीपीआरओ मोहम्मद खालिद थे समझ में बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग की कर्मी उपस्थित रहे वक्ताओं ने प्राणों को मार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यालयों के विकास के उल्लेखनीय कार्य किया शिक्षकों के साथ उनका सहज मधुर एवं सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा याद रखा जाएगा। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यालयों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने श्री कुमार को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में प्रणव कुमार ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अकोढ़ीगोला में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व बीआरपी संजय कुमार यादव,बलजीत सिंह,रवि रंजन,शोभनाथ पाल, रवि भूषण, निखिल प्रकाश, राजू कुमार,रितु कुमारी,अनूप कुमार, राकेश कुमार, रौनक जहां, गीतांजलि, दीपिका, नंदकिशोर,विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Post a Comment