⚡ ब्रेकिंग News

छात्रों के बाल काटने के मामले पर भड़के अभिभावक प्रखंड प्रमुख ने की जांच।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड स्थित एक विद्यालय के एक शिक्षक के द्वारा कुछ बच्चों का जबरन बाल काटने के मामला अब तूल पकड़ने लगा है।प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय ने बीआरसी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों से मिलकर जानकारी प्राप्त किए।साथ हीं उन्होंने बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता से भी उक्त घटना की जानकारी मांगी।मालूम हो कि जमा दो उच्च विद्यालय  कांडी के प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह द्वारा कुछ छात्रों के बाल बिना पूर्व सूचना एवं अभिभावकों की सहमति के काटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से अभिभावकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।


मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय संसाधन केंद्र पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि बच्चों के बाल इस प्रकार काटना उचित नहीं है। विद्यालय प्रशासन को किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करना चाहिए था।उन्होंने कहा कि  केवल बच्चों के बाल काट देने से शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति तथा अभिभावकों के सहयोग से सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है।

वहीं, प्रखंड संसाधन केंद्र के बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह गलत है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जाना था, लेकिन इसकी जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई, जिससे उनमें नाराजगी है।

प्रखंड प्रमुख ने यह भी कहा कि विद्यालय अवधि के दौरान कई छात्र-छात्राएं सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। ऐसे मामलों में संबंधित छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई एवं जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि अभिभावकों का सहयोग भी मिले और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल में जनप्रतिनिधियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

इधर, जिन छात्रों के बाल कथित रूप से बेढंगे तरीके से काटे गए हैं, जिसमे अंकुश कुमार वर्ग 6 पिता वीरेन्द्र साह ,कार्तिक साह वर्ग 5 व रौशन कुमार वर्ग 3 दोनों के पिता रविन्द्र साह  उनके परिजनों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए  बीआरसी में आवेदन देकर  मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।


मौके पर  प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय कांडी मुखिया विजय राम, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान, रविन्द्र कुमार,नन्कह कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...