⚡ ब्रेकिंग News

कांडी मुखिया विजय राम के आवास पर शिवचर्चा का किया गया आयोजन।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी, प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिजली सबस्टेशन के समीप कांडी पंचायत मुखिया विजय राम के आवास पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शिव चर्चा का कार्यक्रम  आयोजन किया गया।, जहां दूर दूर से गुरु भाई बहनों का आगमन हुआ था। वहीं आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय थे।


वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार पासवान थे। कार्यक्रम के दौरान मुखिया विजय राम ने प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य व दर्जनों गुरु भाई बहनों को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस कलयुग में भी भगवान शिव को अपना गुरु बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए भैया हरेन्द्रानंद व बहन नीलम दीदी ने तीन सूत्र बताए हैं, जो बहुत ही आसान है, जिसमें दया मांगना, चर्चा करना और नमः शिवाय का जप करना शामिल है।

वहीं कार्यक्रम में कई गुरु भाई बहनों ने भगवान शिव का भजन व गीतों का गायन किया। जहां पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सभी लोगों ने भोजन भी ग्रहण किया। इस दौरान मुखिया विजय राम स्वयं ध्यान रख रहे थे, ताकि भोजन ग्रहण कर रहे लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। मौके पर विनोद चन्द्रवंशी, नीरज रवि,, राजकिशोर डॉ, उमेश गुरुजी, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...