⚡ ब्रेकिंग News

बीएड की विश्वविद्यालयी परीक्षा में अमलतास कॉलेज के सभी विद्यार्थी हुए सफल।

 



  अमलतास कॉलेज आफ एजुकेशन इंद्रपुरी के बीएड सत्र 2024-26 के सभी प्रशिक्षुओं द्वारा विश्वविद्यालय की  परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित किया है।

   महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय निरन्तर प्रगतिशील शिक्षा देने हेतु दृढ़संकल्पित है और हमारे प्राध्यापक कड़ी मेहनत व निष्ठा के साथ कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य सम्पादित करते हैं और इस मेहनत का परिणाम विद्यार्थियों का परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन है । बीएड अन्तिम वर्ष कि परीक्षाओं में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सहदेव कुमार ने  87 प्रतिशत अंक अर्जित कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं द्वितीय स्थान महाविद्यालय के  छात्र टिंकू कुमार तथा तृतीय स्थान नीरज कुमार ने प्राप्त किया है । छात्राओं में प्रथम स्थान सोनाली कुमारी नें अर्जित किया है ।


   महाविद्यालय की सचिव रत्ना चौधरी ने सभी उतीर्ण बीएड प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण के  आधार शिला हैं, आप लोग ना केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपितु समाज में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...