थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती जिले के थाना लालगंज छेत्र के कुदरहा-मुंडेरवा मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लालगंज क्षेत्र में रोष है। हाल ही में 25 जुलाई को सुबह 9 बजे लालगंज महादेव रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज के सामने एक ट्रेलर की चपेट में आने से संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी अशफाक की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
जनता इंटर कॉलेज बारीघाट बस्ती के प्रबंधक व पूर्व ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनुराग पाल उर्फ "राजन", बारीघाट प्रधान अरुण कुमार चौधरी, राम नरेश लवकुश इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार कसौधन, समाजसेवी हरिओम यादव और संतोष यादव सहित कई लोगों ने सामूहिक रूप से शासन से यह मांग की है।
इन लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम आवश्यक है। आरोप है कि टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भारी वाहनों के चालक मनमानी करते हुए सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं।
स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है, जिससे इन मनमानी पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। वहीं, अनुराग पाल "राजन" और वीरेन्द्र कसौधन ने घोषणा की है कि मृतक अशफाक के बच्चे उनके विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

Post a Comment