⚡ ब्रेकिंग News

डुमरसोता गांव में 15वें वित्त आयोग से पीसीसी सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:-  गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरसोता पंचायत के डुमरसोता गांव में 15वें वित्त आयोग की योजना से 210 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी तथा कांडी पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।


यह सड़क सुजीत मेहता के घर से लेकर शंकर मेहता के घर तक लगभग 210 फीट लंबी बनाई जाएगी। इसकी लागत लगभग 2.49 लाख हजार रुपये निर्धारित की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से गांव के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से इस जर्जर एवं कीचड़युक्त मार्ग से लोगों को राहत मिलेगी।



ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए शंशाक शेखर ने काफी प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह निर्माण कार्य शुरू हो सका।


शिलान्यास के अवसर पर प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कांडी प्रखंड के प्रत्येक गांव में छोटी-छोटी सड़कों एवं नालियों का निर्माण कर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को आगे भी इसी तरह जारी रखा जाएगा।


इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...