झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत कांडी पंचायत सचिवालय के सभागार में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विजय राम ने की।
ग्राम सभा को संबोधित करते हुए पंचायत सचिव शाहिद अंसारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जी राम जी (GRMJ) योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत पोर्टल के माध्यम से पंचायतों में पीसीसी सड़क, नाली, गली निर्माण, बकरी पालन, गाय शेड सहित कई छोटे-बड़े विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी आएगी।
मुखिया विजय राम ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की छोटी-छोटी विकास योजनाओं का प्रस्ताव दें, ताकि पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सके तथा विकास गतिविधियां लगातार आगे बढ़ती रहें।
इस अवसर पर रोजगार सेवक छोटन बैठा, उपमुखिया दिलीप राम, लाल मोहम्मद खान सहित पंचायत के कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment