झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को रा० उ० क्र० मध्य विद्यालय गोसांग के प्रांगण में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक प्रखण्ड संसाधन केन्द्र कांडी के ज्ञापांक- 214 दिनांक 01/08/2025 के आदेशानुसार रसोइया रीता देवी, उमा कुंवर, रेखा देवी के द्वारा MDM बनाने से असमर्थता जताई है।विद्यालय में मात्र एक रसोइया से खाना बनाना संभव नहीं है। मध्याह्न भोजन की महत्ता को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा पूर्व की रसोइया के स्थान पर नया रसोइया का चयन किया जाना है, रसोइया का चयन साक्षर के साथ-साथ छात्र/छात्रा की माता होनी चाहिए।अतः रसोइया चयन हेतु एक सभा बुलाई गयी है। इस बैठक की सभाध्यक्षता श्री अतिश सिंह उपमुखिया पंचायत खूटहेरिया ने की। मौके पर छात्र एवं छात्राओं के अभिभावक मौजूद थे।

Post a Comment