⚡ ब्रेकिंग News

282 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का किया गया वितरण, आखिर कहां? पढ़ें खबर विस्तार से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय  पर बुधवार को कल्याण विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के तहत वर्ग 8 के एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 282 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। वितरण प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शाहिद अंसारी ने किया। लाभुकों में उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौकड़ी (19), मध्य विद्यालय घटहुआ कला (22), मध्य विद्यालय पतरिया (45), मध्य विद्यालय बतो खुर्द (32), कन्या मध्य विद्यालय कांडी (18), उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौबे माझीगावा (76), मध्य विद्यालय चटनियां (46) तथा मध्य विद्यालय खुटहेरिया (24) के छात्र-छात्राएं शामिल है उस दौरान।  प्रखंड प्रभारी कल्याण पदाधिकारी शाहिद अंसारी ने बताया कि सरकार द्वारा लाभ को के बीच निशुल्क रूप से दी जाने वाली साइकिल से प्रखंड के कई सुदूरवर्ती इलाकों से छात्र छात्राओं सा समय साइकिल से विद्यालय पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर योग बनेंगे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के लिए पुस्तक ड्रेस छात्रवृत्ति पुस्तक साइकिल बैग निशुल्क रूप से वितरण किया जा रहा है ताकि गरीब मजदूर किसान के बच्चे पढ़ लिखकर अपना भविष्य को उज्जवल बना सके मौके पर छठी प्रसाद के अलावें विद्यालय के कई प्रधानाध्यापक मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...