⚡ ब्रेकिंग News

सनातन धर्म की मजबूती के लिए काम करेगी भगवा सेना, बिहार में हुई नई नियुक्ति.



नमस्कार, आप देख रहे हैं ATN NEWS 11 और मैं हूँ डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव । आइए रुख करते हैं बिहार की एक महत्वपूर्ण खबर की ओर।

 रिपोर्ट:--
सनातन धर्म की एकता और हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से काम करने वाले संगठन *"भगवा सेना"* ने बिहार में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

*तारीख 6 अगस्त 2026* को संगठन के *माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जी* के आदेश पर बिहार के लिए नए *युवा प्रदेश अध्यक्ष* की नियुक्ति की गई है।

नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवा सेना का मुख्य उद्देश्य *सनातन धर्म को एकजुट करना* है। उन्होंने संकल्प लिया कि बिहार में संगठन में पहले से कार्यरत कार्यकर्ताओं और नए जुड़ने वाले लोगों के साथ मिलकर *भगवा सेना को एक नई ऊंचाई* तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष *सौरभ जी*, संगठन में नाम का प्रस्ताव रखने वाले *सतीश जी*, और नियुक्ति पत्र में सहयोग करने वाले हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष *सुधीर जी* का आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त पदाधिकारी ने कहा कि हम सब मिलकर सनातन को एक करने और समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।


फिलहाल इस नियुक्ति के बाद भगवा सेना के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...