⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी जंक्शन से 27 हजार के चोरी के दो मोबाइल के साथ शातिर चोर दबोचाये।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP :-गयाजी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत कार्रवाई करते हुए गया रेलवे स्टेशन से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 27,000 रुपये बताई जा रही है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट गया के उप निरीक्षक अजय तिग्गा के नेतृत्व में सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या 01-बी के दिल्ली छोर पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया।

​संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम चंदन गुप्ता (44 वर्ष), पिता स्व. रामनंदन हलवाई, निवासी ग्राम मिर्जापुर, गोसाईं बिगहा रोड, थाना- नगर, जिला नवादा  बताया। स्टेशन पर आने का कारण पूछने पर वह टालमटोल करने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की नीयत से आया था।

​तलाशी लेने पर उसके पास से विभिन्न कंपनियों के दो बिना सिम कार्ड वाले मोबाइल फोन (एक आसमानी रंग का सैमसंग स्मार्टफोन और एक ब्लू रंग का जियो भारत कीपैड फोन बरामद हुए। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि ये दोनों फोन उसने यात्रियों से चोरी किए थे।

​अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को जीआरपी थाना गया ले जाया गया, जहां उप निरीक्षक अजय तिग्गा की लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 201/26, धारा 317(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​कार्रवाई टीम में शामिल सदस्य:-

​RPF गयाजी : - उप निरीक्षक अजय तिग्गा, प्रधान आरक्षी बशिष्ठ यादव, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी कुमार नरेंद्र और आरक्षी अनिल प्रसाद।

​CPDS गयाजी : -प्रधान आरक्षी बबलेश कुमार मीना, आरक्षी अमित कुमार और आरक्षी सुनील कुमार।

​GRP गयाजी -: हवलदार विद्या लाल चौधरी और सिपाही अखिलेश कुमार सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...