संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
गयाजी 3/8/2026 पितृपक्ष मेला-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य
से जिला प्रशासन गया द्वारा 'पेंट द सिटी' चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र, कॉलेज के विद्यार्थी, आम नागरिक और अन्य जिलों के इच्छुक कलाप्रेमी भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी 20 अगस्त 2026 तक अपनी कलाकृतियां आधिकारिक ई-मेल ID (ppmhasangam@gmail.com) पर भेज सकते हैं।
चित्रकला प्रतियोगिता के मुख्य विषय:-
बिहार की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत और लोककला। पितृपक्ष, तर्पण, पिंडदान की परंपराएं और पौराणिक ऐतिहासिक कथाएं जैसे भगवान श्रीराम-माता सीता द्वारा राजा दशरथ का पिंडदान।
विभिन्न राजाओं/महापुरुषों द्वारा पूर्वजों के पिंडदान से संबंधित चित्र। पितृपक्ष मेला-2026 की थीम पर आधारित मिथिला पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक विषय।
पहले चरण में प्राप्त प्रविष्टियों में से चयनित कलाकृतियों को दूसरे चरण के तहत शहर के प्रमुख मार्गों और सड़कों पर चित्रित करवाया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी द्वारा नकद पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

Post a Comment