⚡ ब्रेकिंग News

स्तनपान से स्वस्थ पीढ़ी का संकल्प, महिलाओं को दिलाई गई शपथ.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





 एटीएच न्यूज़ 11:- विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एसबीआई फाउंडेशन और रोज संस्था द्वारा संचालित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के तत्वावधान में गुरुवार को  कांडी प्रखंड के महुली गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं तथा ग्रामीण महिला-पुरुषों को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संस्था के सपोर्ट पर्सन अमरेंद्र कुमार मौजूद रहे। एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के चिकित्सक डॉ. विजय गोस्वामी, एएनएम प्रतिमा देवी, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, लैब टेक्नीशियन ब्रजेश पाल, वाहन चालक लक्ष्मीकांत पांडेय, रोज संस्था के कोऑर्डिनेटर आनंद मोहन, ग्राम स्वास्थ्य सहिया सोनी देवी, आंगनबाड़ी सेविका प्रेमलता देवी, आंगनबाड़ी सहायिका विद्यार्थी देवी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौबे भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान चित्रों के माध्यम से धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवार के सदस्यों को स्तनपान के लाभ विस्तार से बताए गए। चिकित्सकों ने जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को मां का दूध पिलाने तथा छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व पर जोर दिया। परिवार के सदस्यों से माताओं का सहयोग करने की अपील की गई। ग्राम स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने भी महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ शिशु और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्तनपान के प्रति जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...