⚡ ब्रेकिंग News

​लुटुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS11 GROUP :-​गयाजी बिहार जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान दंपत्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08/7/2026 को पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि जब वह अपने पति के साथ अपनी खरीदी हुई जमीन पर बाउंड्री वॉल चाहरदिवारी का निर्माण करा रही थीं, तभी गांव का ही अशोक पासवान अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

​इस घटना के संबंध में लुटुआ थाना में कांड संख्या-38/26 दिनांक 08/07/2026) दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

​लंबित मामलों में वांछित और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी अशोक पासवान पिता: -सुखदेव पासवान, निवासी:- दिघासोन, थाना:- लुटुआ, जिला गयाजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...