संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी समारोह से गायब हुई किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही मामले में संलिप्त एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गत 14 /7/2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा सिविल लाइन थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में बताया गया था कि परिजन सपरिवार एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उनकी छोटी पुत्री घर से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने विवश होकर पुलिस की शरण ली।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सिविल लाइन थाना कांड संख्या-381/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए न केवल अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी को भी धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।
नाम: -रॉकी उर्फ राकेश कुमार
पिता:- राजेश राम
पता: -बंगाली आश्रम दक्षिण दरवाजा, थाना- विष्णुपद, जिला- गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment