संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी धान की रोपाई के दौरान रंगदारी, मारपीट और फायरिंग करने के मामले में अतरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नरसिंग बिगहा गांव निवासी अखलेश यादव के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला---
गत 29 /7/2026 को पीड़िता ने अतरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता का परिवार ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करने गया था, तभी आरोपी पंकज कुमार अपने सहयोगियों के साथ वहां आ धमका। आरोपियों ने रंगदारी की नीयत से ट्रैक्टर रोककर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें पीड़िता के परिजन बाल-बाल बच गए।
पुलिस की कार्रवाई---
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 339/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
अतरी थाना पुलिस के अनुसार। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं घटना में शामिल अन्य फरार सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
================
अतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या के प्रयास मामले में वांछित अभियुक्त सोनू कुमार गिरफ्तार।
अतरी गयाजी स्थानीय पुलिस ने लंबित मामलों में वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत हत्या के प्रयास मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अतरी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी भोजल प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।
मामला गत 7 मई 2026 का है, जब पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि सोनू कुमार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर जबरन मकान का निर्माण करा रहा था। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपी ने अपने साथियों संग गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पीड़ित पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर अतरी थाने में कांड संख्या-191/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी सोनू कुमार को धर दबोचा और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment