⚡ ब्रेकिंग News

​सावन में पौधारोपण और वेस्ट मैनेजमेंट से मगध विश्वविद्यालय ने दिया 'स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु' का संदेश।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-बोधगयाजी 1 अगस्त मगध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में 'विश्व स्तनपान सप्ताह' 1-7 अगस्त  के अवसर पर एक विशेष जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान" से जोड़ते हुए कार्यक्रम में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और वेस्ट मैनेजमेंट के महत्व को रेखांकित किया गया।

​कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दक्षिणी बिहार के युवा शक्ति प्रमुख प्रिंस कुमार ने छात्राओं को "वेस्ट से बेस्ट" बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक, फिनाइल और घरेलू कचरे के पुनः उपयोग की विधियाँ सिखाईं। इसके साथ ही, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष 'पर्यावरण ताली' का भी अभ्यास कराया। ​कार्यक्रम में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि स्वस्थ माँ और शिशु के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शुद्ध वायु और स्वच्छ पर्यावरण भी बेहद जरूरी है। इस अवसर पर छात्राओं को पौधे वितरित किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगी। यह आयोजन स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...